• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10
  • शास्‍त्री और पुरोहित एज्रा का आगमन

  • |एजरा 7:1| इन घटनाओं के पश्‍चात् फारस के सम्राट अर्तक्षत्र के शासन-काल में एज्रा नामक व्यक्‍ति बेबीलोन देश से यरूशलेम नगर को गया। एज्रा की वंशावली इस प्रकार है : वह सरायाह का पुत्र और अजर्याह का पौत्र था। अजर्याह हिल्‍कियाह का पुत्र था, और

  • |एजरा 7:2| हिल्‍कियाह शल्‍लूम का, और शल्‍लूम सादोक का पुत्र था। सादोक का पिता अहीतूब था, और

  • |एजरा 7:3| अहीतूब का पिता अमर्याह, अमर्याह का पिता अजर्याह, और अजर्याह का पिता मरायोत था।

  • |एजरा 7:4| मरायोत जरह्याह का पुत्र था, और जरह्याह ऊज्‍जी का पुत्र था, और ऊज्‍जी बुक्‍की का,

  • |एजरा 7:5| बुक्‍की अबीशू का, अबीशू पीनहास का, और पीनहास एलआजर का, और एलआजर महापुरोहित हारून का पुत्र था।

  • |एजरा 7:6| एज्रा एक शास्‍त्री था। वह मूसा की व्‍यवस्‍था का विशेषज्ञ था, जो इस्राएली कौम के प्रभु परमेश्‍वर ने प्रदान की थी। उसने सम्राट से जो मांगा, वह सब सम्राट ने उसको प्रदान किया; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि उस पर थी।

  • |एजरा 7:7| एज्रा के अतिरिक्‍त कुछ इस्राएली, कुछ पुरोहित और उप-पुरोहित, गायक, द्वारपाल और मन्‍दिर-सेवक भी सम्राट अर्तक्षत्र के राज्‍य-काल के सातवें [1] वर्ष में बेबीलोन से यरूशलेम नगर को गए।

  • |एजरा 7:8| उसी वर्ष के पांचवें महीने में एज्रा यरूशलेम नगर में पहुंचा।

  • |एजरा 7:9| उसने उस वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख को बेबीलोन से प्रस्‍थान किया था, और वह पांचवें महीने की पहली तारीख को यरूशलेम नगर पहुंचा था; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि [2] उस पर थी।

  • |एजरा 7:10| एज्रा ने प्रभु की व्‍यवस्‍था के अध्‍ययन में मन लगाया था। वह उसके अनुसार आचरण भी करता था। वह इस्राएलियों को प्रभु की संविधियां और न्‍याय-सिद्धान्‍त सिखाता था।


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.