-
एज्रा की प्रार्थना का प्रभाव
-
|एजरा 10:1| जब एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने रोता हुआ, मुंह के बल गिरकर प्रार्थना कर रहा था और अपनी जाति की ओर से पाप स्वीकार कर रहा था, तब उसके आस-पास इस्राएली पुरुषों, स्त्रियों और बच्चों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई। वे भी छाती पीट-पीट कर रोने लगे।
-
-
-
|एजरा 10:2| एलाम वंश के शकन्याह बेन-यहीएल ने एज्रा से कहा, ‘हमने अपने परमेश्वर के विरुद्ध विश्वासघात किया, और इस देश में रहने वाली विदेशी जातियों की कन्याओं से विवाह किया। पर इस अपराध के बावजूद इस्राएली कौम के बचने की अब भी आशा शेष है।
-
-
-
|एजरा 10:3| इसलिए आइए, हम अपने परमेश्वर से प्रतिज्ञा करें [1] और आपके तथा परमेश्वर की आज्ञा के प्रति श्रद्धा-भक्ति रखने वालों के परामर्श के अनुसार इन विदेशी पत्नियों और उनकी सन्तान को अपने समाज से निकाल दें। यह कार्य व्यवस्था के अनुसार किया जाए।
-
-
-
|एजरा 10:4| अब आप उठिए, क्योंकि यह काम केवल आप ही का है, पर हम आपके साथ हैं। शक्तिशाली बनिए, और इस कार्य को पूरा कीजिए।’
-
-
-
|एजरा 10:5| तब एज्रा उठा। उसने इस्राएलियों के प्रमुख पुरोहितों, उपपुरोहितों और समस्त इस्राएली जनता को यह शपथ खिलाई कि वे विदेशी पत्नियों और उनकी सन्तान को त्याग देंगे। उन्होंने शपथ ली कि वे ऐसा ही करेंगे।
-
-
-
|एजरा 10:6| उसके बाद एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने से उठकर योहानान बेन-एल्याशीब के कमरे में गया, और उसने वहां बिना खाए-पीए रात बिताई; क्योंकि वह निष्कासन से लौटे इस्राएलियों के विश्वासघात के लिए शोक मना रहा था।
-
-
-
|एजरा 10:7| यहूदा प्रदेश और यरूशलेम नगर में रहने वाले निष्कासन से लौटे इस्राएलियों को सूचित किया गया कि वे यरूशलेम में एकत्र हों।
-
-
-
|एजरा 10:8| यदि कोई व्यक्ति तीन दिन के भीतर यरूशलेम में नहीं पहुंचेगा, तो अधिकारियों और धर्मवृद्धों के आदेश से उसकी समस्त सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी, और उसको निष्कासन से लौटे हुए यहूदियों के धर्म-समाज [2] से बहिष्कृत कर दिया जाएगा।
-
-
-
|एजरा 10:9| अत: यहूदा और बिन्यामिन कुलों के सब पुरुष तीन दिन की अवधि में यरूशलेम में एकत्र हो गए। यह नौवां महीना और महीने की बीसवीं तारीख थी। सब लोग परमेश्वर के भवन के सामने चौक में बैठे हुए थे। घनघोर वर्षा हो रही थी। प्रस्तुत मामले के डर के कारण तथा मूसलाधार वर्षा के कारण सब कांप रहे थे।
-
-
-
|एजरा 10:10| तब पुरोहित एज्रा खड़ा हुआ और उसने उपस्थित लोगों से कहा, ‘तुमने अन्य जातियों की स्त्रियों से विवाह कर अपराध किया है; और यों इस्राएली कौम के दोष को बढ़ाया है।
-
-
पुर्तगाली
इतालवी
स्पैनिश
अंग्रेज़ी
फ्रेंच
अरबी
अकर्मण्य
हिन्दी
जर्मन
