• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4 5 6 7 8

  • |सुलैमान के गाने 6:1| ‘ओ परम सुन्‍दरी, तेरा प्रियतम कहाँ चला गया? तेरा प्रियतम किस दिशा में गया? बता, जिससे हम तेरे साथ उसको ढूंढ़ें।’
  • [वधू]

  • |सुलैमान के गाने 6:2| ‘मेरा प्रियतम अपने उद्यानों में अपनी भेड़-बकरियाँ चराने के लिए सोसन पुष्‍प चुनने के लिए अपने उद्यान में गया है, वह बलसान की क्‍यारियों में गया है। a 

  • |सुलैमान के गाने 6:3| मैं अपने प्रियतम की हूं, और वह मेरा है, जो सोसन पुष्‍प के मैदान में अपनी भेड़-बकरियाँ चराता है।’
  • पुनर्मिलन
    [वर]

  • |सुलैमान के गाने 6:4| ‘ओ मेरी प्रियतमा, तू तिर्सा नगरी की तरह सुन्‍दर, यरूशलेम के सदृश रूपवती है। पताका फहराती हुई सेना के समान तू प्रेम में आक्रमणकारी [1] है। b 

  • |सुलैमान के गाने 6:5| तू मेरी ओर से अपनी आंखें फेर ले, क्‍योंकि मैं उनसे घबराता हूं। तेरे केश गिलआद प्रदेश की ढाल से नीचे उतर रही बकरियों के झुण्‍ड के सदृश लगते हैं।

  • |सुलैमान के गाने 6:6| तेरे दांत उन भेड़ों के समान हैं जो नहाकर पानी से बाहर आई हैं, जिनके जुड़वा बच्‍चे हैं। उनमें से किसी का जोड़ा नहीं मरा है।

  • |सुलैमान के गाने 6:7| तेरे गाल नकाब के पीछे अनार की फांक के सदृश हैं।

  • |सुलैमान के गाने 6:8| हरम में चाहे साठ रानियाँ और अस्‍सी उप-पत्‍नियाँ हों, तथा अगणित कन्‍याएँ,

  • |सुलैमान के गाने 6:9| तोभी मेरी कपोती, मेरी सर्वांग सुन्‍दरी, तू अद्वितीय है। तू अपनी मां की दुलारी, अपनी जननी की निष्‍कलंक कन्‍या है। सभी कन्‍याओं ने, रानियों और उप-पत्‍नियों ने भी तुझे देखकर धन्‍य कहा; उन्‍होंने तेरे रूप की प्रशंसा की :

  • |सुलैमान के गाने 6:10| “यह उषा के सदृश दिखनेवाली कन्‍या कौन है? यह मानो दूज का चन्‍द्रमा है, सूर्य की तरह आलोकमयी है। पताका फहराती हुई सेना के सदृश प्रेम में आक्रमण करनेवाली यह कौन है?” ’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.