• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3
  • हमारे लिए प्रार्थना कीजिये

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:1| भाइयो और बहिनो! अन्‍त में यह: आप हमारे लिए प्रार्थना करें जिससे प्रभु का वचन शीघ्र ही फैल जाये तथा सब जगह सम्‍मान के साथ स्‍वीकार किया जाए। जैसा कि आप लोगों के बीच में हुआ है; a 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:2| और यह भी कि टेढ़े तथा दुष्‍ट लोगों से हम बच निकलें, क्‍योंकि सभी विश्‍वासी नहीं हैं।

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:3| परन्‍तु प्रभु विश्‍वसनीय [1] है। वह आप लोगों को सुदृढ़ बनाये रखेगा और बुराई से [2] आपकी रक्षा करेगा। b 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:4| हम को, प्रभु में, आप लोगों पर पूरा भरोसा है कि आप हमारे आदेशों का पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे। c 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:5| प्रभु परमेश्‍वर [3] आपके हृदय को ईश्‍वरीय प्रेम तथा मसीह के धैर्य की ओर अभिमुख करे।
  • परिश्रम की रोटी

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:6| प्‍यारो [4]! हम आप को अपने प्रभु येशु मसीह के नाम पर आदेश देते हैं कि आप उन भाई-बहिनों से अलग रहें, जो काम नहीं करते और उस परम्‍परा के अनुसार नहीं चलते, जो आप लोगों को हम से प्राप्‍त हुई है। d 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:7| आप लोगों को हमारा अनुकरण कैसा करना चाहिए- आप यह स्‍वयं जानते हैं। आपके बीच रहते समय हम अकर्मण्‍य नहीं थे।T e 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:8| हमने किसी के यहाँ मुफ्‍त में रोटी नहीं खायी, बल्‍कि हम कठोर परिश्रम से रात-दिन काम करते रहे ताकि आप लोगों में से किसी के लिए भी भार न बनें। f 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:9| हमें इसका अधिकार नहीं था-ऐसी बात नहीं है, बल्‍कि हम आपके सामने एक आदर्श रखना चाहते थे, जिसका आप अनुकरण कर सकें। g 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 3:10| आप के बीच रहते समय हमने आप को यह नियम दिया: यदि कोई काम करना न चाहे, तो वह खाने भी न पाए। h 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.