• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3
  • अभिवादन

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:1| हमारे पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह में थिस्‍सलुनीके नगर की कलीसिया के नाम पौलुस, सिल्‍वानुस और तिमोथी का पत्र। a 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:2| हमारे पिता परमेश्‍वर और प्रभु येशु मसीह आप को अनुग्रह और शान्‍ति प्रदान करें! b 
  • मसीह के पुनरागमन पर न्‍याय

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:3| भाइयो और बहिनो! आप लोगों के विषय में परमेश्‍वर को निरन्‍तर धन्‍यवाद देना हमारा उचित कर्त्तव्‍य है; क्‍योंकि आपका विश्‍वास बहुत अच्‍छी तरह फल-फूल रहा है और आप-सब का एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ रहा है। c 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:4| इसलिए हम स्‍वयं परमेश्‍वर की कलीसियाओं में आप लोगों पर गौरव करते हैं, क्‍योंकि आप धैर्य और विश्‍वास के साथ हर प्रकार का अत्‍याचार और कष्‍ट सहन करते हैं। d 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:5| इसके द्वारा परमेश्‍वर का वह निर्णय न्‍यायोचित सिद्ध हो जाता है, जो आप को परमेश्‍वर के राज्‍य के योग्‍य समझेगा, जिसके लिए आप सब दु:ख भोगते हैं। e 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:6| परमेश्‍वर की दृष्‍टि में यह सर्वथा न्‍याय-संगत है कि वह उन लोगों को कष्‍ट दे जो आपको कष्‍ट दे रहे हैं f 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:7| और आप को, जो कष्‍ट सह रहे हैं, और हम को, उस समय विश्राम दे, जब प्रभु येशु प्रकट होंगे और अपने शक्‍तिशाली दूतों के साथ प्रज्‍वलित अग्‍नि में आकाश से उतरेंगे। g  तब वह उन लोगों को दण्‍डित करेंगे, जो परमेश्‍वर को स्‍वीकार नहीं करते और हमारे प्रभु येशु का शुभ समाचार सुनने से इन्‍कार करते हैं। h 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:8|

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:9| ऐसे लोगों को प्रभु के सान्निध्‍य और उनके तेजोमय सामथ्‍र्य से पृथक होकर अनंत विनाश का दण्‍ड मिलेगा। i 

  • |2 थिस्सलुनीकियों 1:10| यह उस दिन होगा जब प्रभु अपने संतों में महिमा-मंडित होने और उन सब में आश्‍चर्य का कारण बनने आयेंगे, जिन्‍होंने विश्‍वास किया है। और विश्‍वास का विषय तो वह साक्षी है, जो हमने आपको दी है। j 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.