दया

  • अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2 3 4
  • रूत और बोअज

  • |दया 2:1| नाओमी के पति का एक रिश्‍तेदार था। उसका नाम बोअज था। उसके पास अपार धन-सम्‍पत्ति थी। वह एलीमेलक के परिवार का था। a 

  • |दया 2:2| मोआबी रूत ने नाओमी से कहा, ‘खेत में सिला बीनने के लिए मुझे जाने दीजिए। जो फसल काटनेवाला मुझ पर कृपा-दृष्‍टि करेगा, उसके पीछे-पीछे मैं सिला बीनूँगी।’ नाओमी ने उससे कहा, ‘जा, मेरी पुत्री!’

  • |दया 2:3| अत: रूत चली गई। वह फसल काटनेवाले के पीछे-पीछे सिला बीनने के लिए खेत में आई। संयोगवश रूत खेत के उस भाग में सिला बीनने लगी जो एलीमेलक के सम्‍बन्‍धी बोअज का था।

  • |दया 2:4| बोअज बेतलेहम नगर से आया। उसने फसल काटनेवालों से कहा, ‘प्रभु तुम्‍हारे साथ हो!’ उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘प्रभु आपको आशिष दे।’ b 

  • |दया 2:5| बोअज ने रूत को देखा तो अपने उस सेवक से पूछा, जो फसल काटनेवालों से काम करा रहा था, ‘यह किस परिवार की लड़की है?’

  • |दया 2:6| सेवक ने उत्तर दिया, ‘यह मोआब देश की लड़की है। यह नाओमी के साथ मोआब देश से आई है।

  • |दया 2:7| इसने मुझसे पूछा था, “कृपाकर मुझे फसल काटनेवालों के पीछे-पीछे सिला बीनने, और पूलों के आसपास की बालें बटोरने की अनुमति दीजिए।” इसलिए यह खेत में आई, और सबेरे से अब तक निरन्‍तर काम में जुटी है। इसने क्षण भर भी आराम नहीं किया।’

  • |दया 2:8| बोअज ने रूत से कहा, ‘सुनो, [1] अब तुम्‍हें दूसरे व्‍यक्‍ति के खेत में जाकर सिला बीनने की आवश्‍यकता नहीं। तुम मेरे इस खेत को छोड़कर मत जाना। तुम भी मेरी सेविकाओं के साथ रहना।

  • |दया 2:9| जिस-जिस खेत में वे फसल काटेंगी, तुम उन पर दृष्‍टि रखना, और उनके पीछे-पीछे जाना। मैंने अपने सेवकों को आदेश दे दिया है कि वे तुम्‍हें स्‍पर्श न करें। जब तुम्‍हें प्‍यास लगेगी तब घड़ों के पास चली जाना। जो पानी सेवक घड़ों में भरेंगे, तुम उसको पीना।’

  • |दया 2:10| रूत ने मुँह के बल गिरकर साष्‍टांग प्रणाम किया। उसने बोअज से पूछा, ‘आपने क्‍यों मुझ पर कृपादृष्‍टि की, मुझ पर ध्‍यान दिया? मैं परदेशिनी हूँ।’


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.