• अध्यायों द्वारा पढ़ें
    1 2
  • प्रभु का आदेश : ‘मेरे भवन का पुनर्निर्माण करो’

  • |हाग्गै 1:1| जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल यहूदा प्रदेश का राज्‍यपाल था। यहोशुअ [1] बेन-योसादक महापुरोहित था। सम्राट दारा का शासन-काल था। उसके शासन के दूसरे वर्ष के छठे महीने की पहली तारीख को प्रभु का संदेश नबी हग्‍गय [2] के माध्‍यम से जरूब्‍बाबेल और यहोशुअ को मिला:

  • |हाग्गै 1:2| ‘स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है : ये लोग कहते हैं कि प्रभु के भवन के पुनर्निर्माण का अभी समय नहीं आया है।’

  • |हाग्गै 1:3| तब नबी हग्‍गय के द्वारा प्रभु ने यह सन्‍देश दिया : a 

  • |हाग्गै 1:4| ‘क्‍या यह समय तुम्‍हारे लिए तख्‍ते जड़े मकान में रहने का है, जबकि यह मन्‍दिर ध्‍वस्‍त पड़ा है?

  • |हाग्गै 1:5| इसलिए मैं प्रभु, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु, यह कहता हूँ: अपने आचरण पर ध्‍यान दो।

  • |हाग्गै 1:6| तुमने बहुत बोया, पर काटा थोड़ा। तुम खाते हो, पर तृप्‍त नहीं होते। पानी पीते हो, पर प्‍यास नहीं बुझती। तुम कपड़े पहिनते हो, पर उससे तुम्‍हारी ठण्‍ड दूर नहीं होती। मजदूर कमाता है, पर अपनी कमाई को ऐसी थैली में रखता है, जिसमें छेद है।’ b 

  • |हाग्गै 1:7| स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यों कहता है : ‘अपने आचरण पर ध्‍यान दो।

  • |हाग्गै 1:8| पहाड़ पर जाओ; वहां से इमारती लकड़ी लाओ और मेरे भवन को बनाओ। तब मैं भवन को देखकर प्रसन्न होऊंगा, और अपनी महिमा प्रकट करूंगा। मैं-प्रभु तुमसे यह कह रहा हूं:

  • |हाग्गै 1:9| तुमने फसल अधिक पाने की आशा की थी, पर वह तुम्‍हें मिली थोड़ी। जब तुम फसल घर में लाए तब मैंने उसे फूंक दिया। क्‍यों? सुनो, मैं, स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु तुमसे यह कह रहा हूं: मैंने अपने भवन के कारण यह किया है। मेरा भवन ध्‍वस्‍त पड़ा है, और तुम सब अपना-अपना घर बनाने में व्‍यस्‍त हो।

  • |हाग्गै 1:10| सुनो, इसलिए तुम्‍हारे सिर के ऊपर का आकाश ओस नहीं बरसाता और नीचे की धरती उपज पैदा नहीं करती। c 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.