• |1 कुरिन्थियों 14:31| आप सभी लोग नबूवत कर सकते हैं, किन्‍तु आप एक-एक कर के बोलें, जिससे सब को शिक्षा और प्रोत्‍साहन मिले।

  • |1 कुरिन्थियों 14:32| नबूवत करते समय नबी अपनी आत्‍मा पर नियन्‍त्रण रख सकता है;

  • |1 कुरिन्थियों 14:33| क्‍योंकि परमेश्‍वर अव्‍यवस्‍था का नहीं, वरन शान्‍ति का परमेश्‍वर है। सन्‍तों की सभी कलीसियाओं की तरह

  • |1 कुरिन्थियों 14:34| आपकी धर्मसभाओं में भी स्‍त्रियाँ चुप रहें। उन्‍हें इस तरह बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। वे आत्‍मनियंत्रित [3] रहें, जैसा कि व्‍यवस्‍था भी कहती है। k 

  • |1 कुरिन्थियों 14:35| यदि वे किसी बात की जानकारी प्राप्‍त करना चाहती हैं, तो वे घर में अपने पतियों से पूछें। धर्मसभा में बोलना स्‍त्री के लिए उपयुक्‍त नहीं है।

  • |1 कुरिन्थियों 14:36| क्‍या परमेश्‍वर का वचन आप ही लोगों के यहाँ से फैला, या केवल आप लोगों तक पहुँचा है?

  • |1 कुरिन्थियों 14:37| यदि कोई समझता है कि वह नबूवत या अन्‍य आध्‍यात्‍मिक वरदानों से सम्‍पन्न है, तो वह यह अच्‍छी तरह जान ले कि मैं जो कुछ आप लोगों को लिख रहा हूँ, वह प्रभु का आदेश है। l 

  • |1 कुरिन्थियों 14:38| यदि कोई यह अस्‍वीकार करता है, तो वह प्रभु द्वारा अस्‍वीकार किया जाता है। [4]

  • |1 कुरिन्थियों 14:39| मेरे भाइयो और बहिनो! निष्‍कर्ष यह है : आप नबूवत के वरदान की अभिलाषा किया करें और अध्‍यात्‍म भाषाओं में बोलने वालों को न रोकें।

  • |1 कुरिन्थियों 14:40| परन्‍तु सब कुछ उचित और व्‍यवस्‍थित रूप से किया जाये। m 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.