• पवित्र आत्‍मा के वरदान

  • |1 कुरिन्थियों 12:1| भाइयो और बहिनो! हम चाहते हैं कि आप लोगों को आध्‍यात्‍मिक वरदानों के विषय में निश्‍चित जानकारी हो।

  • |1 कुरिन्थियों 12:2| आप जानते हैं कि जब आप अन्‍यधर्मी थे, तो आप विवश हो कर गूंगी मूर्तियों की ओर खिंच जाते थे। a 

  • |1 कुरिन्थियों 12:3| इसलिए मैं आप लोगों को बता देता हूँ कि कोई भी व्यक्‍ति परमेश्‍वर के आत्‍मा से प्रेरित हो कर यह नहीं कहता,“येशु शापित हो” और कोई भी व्यक्‍ति पवित्र आत्‍मा की प्रेरणा के बिना यह नहीं कह सकता,“येशु ही प्रभु है।” b 

  • |1 कुरिन्थियों 12:4| वरदान तो नाना प्रकार के होते हैं; किन्‍तु आत्‍मा एक ही है। c 

  • |1 कुरिन्थियों 12:5| सेवाएँ तो नाना प्रकार की होती हैं, किन्‍तु प्रभु एक ही हैं। d 

  • |1 कुरिन्थियों 12:6| प्रभावशाली कार्य तो नाना प्रकार के होते हैं, किन्‍तु एक ही परमेश्‍वर द्वारा सब में सब कार्य सम्‍पन्न होते हैं।

  • |1 कुरिन्थियों 12:7| प्रत्‍येक व्यक्‍ति को सब के कल्‍याण के लिए आत्‍मा का प्रकाश [1] मिलता है। e 

  • |1 कुरिन्थियों 12:8| किसी को आत्‍मा द्वारा प्रज्ञ का संदेश सुनाने का, किसी को उसी आत्‍मा द्वारा ज्ञान के शब्‍द बोलने का

  • |1 कुरिन्थियों 12:9| और किसी को उसी आत्‍मा द्वारा विश्‍वास करने का वरदान मिलता है। एक ही आत्‍मा किसी को रोगियों को स्‍वस्‍थ करने का,

  • |1 कुरिन्थियों 12:10| किसी को प्रभावशाली आश्‍चर्य कर्म करने का, किसी को नबूवत करने का, किसी को आत्‍माओं की परख करने का, किसी को भिन्न-भिन्न अध्‍यात्‍मिक भाषाओं में बोलने का और किसी को उन भाषाओं की व्‍याख्‍या करने का वरदान देता है। f 


COOKIES

Utilizamos cookies para oferecer melhor experiência, melhorar o desempenho, analisar como você interage em nosso site e personalizar conteúdo. Ao utilizar este site, você concorda com o uso de cookies.

Dados Essenciais

Os dados essenciais são necessários para executar o site que você está visitando. Você não pode desativá-los.